देश के लगभग ज्यादातर हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। जम्मू कश्मीर, मनाली सहित उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाएं चलना शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बात करें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तो यहां भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है।

कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट आई है। भोपाल में नवंबर महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। ठंड और कोहरे की दोहरी मार से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। राजधानी भोपाल सहित पांच शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया।

बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के बाद अब दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तेजी से पारा गिरा है। माना में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और रायपुर में 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। आगामी 3 दिनों में दक्षिण छग के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *