जिले के 1.30 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से इंदौर जिले में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के करीब 1.30 लाख वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा। वह एक वर्ष के भीतर पांच लाख रुपये तक का इलाज निश्शुल्क करवा सकते हैं। इसके लिए वह अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाकर केवाईसी भी करवा लें, ताकि कार्ड बनने में समस्या ना आए।

 

यहां बन सकेंगे

एमपी ऑनलाइन, सरकारी अस्पताल जहां पर आयुष्मान कार्ड बनने की सुविधा है, आशा कार्यकर्ता के माध्यम से, आयुष्मान योजना से सूचीबद्ध अस्पताल।

 

घर बैठे ऐसे करें आवेदन

  • आयुष्मान भारत योजना में कार्ड बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद आवेदन प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज अपलोड करें और फिर ओटीपी वेरिफिकेशन करें।
  • आवेदन की सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद फाइनल सबमिट करें, जिसके बाद आयुष्मान कार्ड तैयार हो सकेगा।
  • एक घंटे के भीतर ही आपका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। इसे प्रिंट या डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *