चक्रवाती तूफान “दाना” का असर ओडिशा के तटीय इलाकों पर व्यापक रूप से दिखा है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसके प्रभाव की तीव्रता काफी कम रही। तूफान के प्रभाव से प्रदेश में हवा की गति बढ़कर 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से हल्की ठंड का अहसास हुआ, लेकिन व्यापक असर नहीं देखा गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। साथ ही, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। फिलहाल, तूफान “दाना” उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कमजोर पड़ गया है और उत्तरी तटीय ओडिशा के ऊपर एक गहरे अवदाब क्षेत्र के रूप में केंद्रित हो गया है। इस समय हवा की अधिकतम गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *