4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बनेगा डेयरी हब! 2047 तक दूध और अंडा उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का लक्ष्य धान खरीदी के लिए जरूरी हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन! 31 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा भुगतान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: हर स्कूल में होगा Social Audit, तय होंगे शिक्षा के नए मापदंड! जीएसटी 2.0 से मिलेगी बड़ी राहत! अब रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती – जानिए कितना होगा फायदा NSS अवॉर्ड 2023: कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रपति सम्मान, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल! छत्तीसगढ़ को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹24,634 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, गोंदिया–डोंगरगढ़ लाइन से बदल जाएगा विकास का नक्शा!

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 14 नवंबर से धान खरीदी के निर्णय से सरकार की नीयत में खोट साफ नजर आ रही है। सरकार 14 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी का निर्णय लिया है। इसका मतलब है पहले ही सरकार धान खरीदी 14 दिन कम करेगी। यदि शुरूआत देर से की जा रही है तो खरीदी की अंतिम तिथि को 15 दिन आगे बढ़ाना चाहिये जिससे सभी किसानों का धान समर्थन मूल्य पर बिक सके। खरीदी अवधि कम करना भाजपा सरकार बदनीयती का प्रमाण है। पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़ी है। रकबा बढ़ा है। पैदावार भी ज्यादा हुआ है। प्रति एकड़ खरीदी की लिमिट भी बढ़ी है, फिर खरीदी की अवधि कम करने का आधार क्या है?

दीपक बैज ने कहा कि इस वर्ष धान की खरीदी 3217 रुपये में करें क्योंकि 3100 रुपये भाजपा ने अपने चुनावी वायदे में कहा था। केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 117 रुपये बढ़ा दिया है। इस कारण इस वर्ष धान की खरीदी 3100 से बढ़ाकर 3217 रुपये में की जानी चाहिए। कांग्रेस की सरकार के समय भी धान का समर्थन मूल्य 2500 देने का वादा किया गया था लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर कांग्रेस ने 2640 रुपये खरीदी की थी।

बैज ने कहा कि सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान दीपावली से करें। जिससे किसान दीपावली मना सकें। दीपक बैज ने कहा कि किसानों के द्वारा पिछले वर्ष बेचे गये धान की कीमत की अंतिम किस्त जो सरकार को देना था, भाजपा सरकार ने उसको भी नहीं दिया है। किसानों का 1600 करोड़ रुपये सरकार के पास बकाया है।

दीपक बैज ने कहा कि हसदेव में भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है। आदिवासियों को उनके जल, जंगल, जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है। वन कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों की क्रूरतापूर्वक पिटाई किया गया है। कांग्रेस हसदेव कटाई के खिलाफ है हम वहां के निवासियों के साथ में हैं और रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *