छत्तीसगढ़ में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। एक गांव में दो सगे भाइयों की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। परिवार के 4 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला किसी बाबा की फोटो को सामने रखकर जाप कर रही थी। घटनास्थल पर पूजन सामग्री और कुछ कपड़े मिले हैं।

पुलिस ने परिवार के चार अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव में दो सगे भाइयों- 25 साल के विकास गोड और 22 साल के विक्की गोड की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने महिला, उसके एक बेटा और दो बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *