Chaupal 2023 News: News18 इंडिया का मशहूर प्रोग्राम चौपाल विचार-विमर्श और चर्चा का ऐसा मंच है, जहां हर फील्ड की जानी-मानी हस्तियां सीधे दर्शकों के सामने अपनी बात रखती हैं. आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बहस और चर्चा के लिए चौपाल देश के सबसे बड़े मंच के तौर पर उभरा है. वैसे भी G20 सम्मेलन की मेजबानी करने को तैयार भारत के लिए ये साल अहम है. राजनीति के सबसे बड़े दिग्गजों से लेकर सिनेमा, खेल जगत और कई दूसरे क्षेत्रों के सबसे बड़े चेहरे News18 इंडिया चौपाल के मंच पर अपने विचार रखते नजर आते हैं. News18 इंडिया पर इस बार ‘चौपाल’ प्रोग्राम 20 मार्च को प्रसारित किया जाएगा. ‘चौपाल 2023‘ में राजनीति से लेकर क्रिकेट और फिल्म जगत के बड़े नाम हिस्सा लेंगे.