Bhopal News: भोपाल के दो डॉक्टर्स ने होम्योपैथी दवाओं के असर पर नया अध्ययन किया है. अपने शोध में इन डॉक्टर्स ने होम्योपैथी दवाओं द्वारा प्रसारित सूक्ष्म विद्युत चुंबकीय तरंगों की पहचान करने में अद्वितीय सफलता हासिल की है. इनका अध्ययन बताता है कि होम्योपैथी दवा कितना असर करेगी. दवा की गुणवत्ता प्रमाणित करने वाला यह दुनिया का प्रथम यंत्र इस शोध के दौरान तैयार किया गया है.