Stone pelting at the police station. भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को 25 हवाई फायर करने पड़े. इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. बडगोंदा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर समेत 13 पुलिसकर्मी इसमें घायल हुए हैं. परिवार का आरोप है गवली पलासिया का रहने वाला यदुनंदन पाटीदार धार जिले के धामनोद से युवती का अपहरण कर गवली पलासिया लाया और यहां रेप के बाद करंट लगा कर उसकी हत्या कर दी. परिवार ने पुलिस पर मामला दबाने का आरोप लगाया. हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे जिस पर बवाल मच गया.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *