House of sparrows: दिल्ली में होने के चलते भाजपा सांसद बृजलाल ने फोन पर बताया कि गोमती नगर विस्तार में इस घर की नींव सितंबर 2010 में पड़ी थी. वर्ष 2011 में पहली बार गौरैया का एक जोड़ा इनके घर में आया. उसे देखकर उन्होंने तुरंत मिट्टी के गुल्लक को घोंसले का रूप देकर वहां पर टांग दिया और उसके आसपास पानी चावल और बाजरा की व्यवस्था कर दी.