अमृत काल के तहत उत्तर प्रदेश में कम से कम एक लाख स्वयं सहायता समूह को उद्योग लगाने के लिए लोन देने का लक्ष्य बैंकों को दिया गया है. मुरादाबाद में 8,000 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह के दायरे में आएंगे. निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अभी 50 प्रतिशत से भी कम समूह के संचालित होने की बात सामने आई है. लक्ष्य तय होने के मद्देनजर बैंकों ने स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को समूह बनाने के लिए प्रेरित करने का अभियान शुरू किया है