Bihar News: हमारे पर्व त्योहार जहां कई विविधताओं से भरे पड़े हैं वहीं, कई ऐसी परंपराएं भी चली आ रही हैं जो परस्पर सौहार्द को बढ़ावा देती हैं. बिहार के बाढ़ प्रखंड में एक ऐसी ही परंपरा बीते कई दशकों से चली आ रही है जिसमें कुंवारों और शादीशुदा लोगों के बीच मुकाबला होता है. खास बात यह कि प्राय: विवाहित ही भारी पड़ते हैं.