Kiren Rijiju on Indian Judiciary and Democracy: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल देश की अदालतों की आजादी और लोकतंत्र पर सवाल नहीं खड़े कर सकता है. उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों की विश्वसनीयता को कमजोर करने के लिए लगातार सुनियोजित ढंग से हमला करने की कोशिश में कुछ गैंग लगे हुए हैं. ऐसा करने के लिए उनको विदेशी संस्थाओं से फंडिंग भी हासिल होती रहती है. मगर देश की जनता उनको मुंहतोड़ जवाब देगी.