प्राचीन संस्कृत साहित्य 2000 साल पहले से ही फ्लाइंग किस जैसे चुंबन की बात कह रहा है. महर्षि वात्सायायन ने 2000 साल पहले कामसूत्रम लिखा. उसमें चुंबन स्त्री पुरुष के संबंधों की स्वाभाविक प्रतिक्रिया बताया. कामसूत्रम में इसके तमाम प्रकारों के बारे में बताया गया तो इनके नाम भी दिए गए.