Giridih News: बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम पिपराडीह निवासी मजदूर राजू यादव को जामतारा के समीप डुमरी-गिरिडीह पथ पर एक बाइक ने टक्कर मार दी थी. डुमरी पुलिस शव को मालवाहक ठेला नुमा ऑटो में लादकर थाना ले आई. सुबह पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी. उस समय तक थाना में भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार सहित कुछ पंचायत प्रतिनिधि, मृतक के परिजन और ग्रामीण भी पहुंच चुके थे.