नगर निगम विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि रांची के आसपास के क्षेत्रों में सिटी बस चलाने योजना बन कर तैयार हो रही है. कुल 260 सिटी बस रांची में उतारे जाएंगे जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देगी. यह ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने में सहायक होगी. उन्होंने बताया कि निगम की ओर से डीपीआर तैयार कर ली गई है