‘स्कॉच’ के ट्रेनर अमित कमल ने बताया कि प्रतियोगिता में डॉग ‘स्कॉच’ ने ह्यूमन बॉडी सर्च, व्हीकल सर्च, मादक पदार्थ सर्च, ग्राउंड सर्च, बिल्डिंग सर्च और लगेज सर्च में 19 राज्यों की टीमों को पीछे छोड़ते हुए राजस्थान पुलिस को ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया. ‘स्कॉच’ की यह भी खासियत है कि ट्रेनर अमित मोबाइल से ब्लूटूथ कनेक्ट कर उसको काफी दूर से अगर कमांड देते हैं तो वो उनकी बात मानता है