PM Narendra Modi G20: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कई देश विशेष रूप से विकासशील अर्थव्यवस्थाएं अभी भी इसके दुष्परिणामों का सामना कर रही हैं. हम दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को भी देख रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हमारे डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र ने शासन, वित्तीय समावेशन और जीवन को आसान बनाने में मौलिक रूप से परिवर्तन किया है.’