एसपी मनीष कुमार ने बताया कि घरेलू हिंसा सहित अन्य मामलों में प्रताड़ना झेलने वाली महिलाओं को कानूनी मदद पहुंचाने के उद्देश्य से बक्सर जिले के आठ पुलिस थाने में महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत की जा रही है. उन्होंने बताया कि अशिक्षा के कारण कई महिलाएं अपनी बात नहीं रख पाती हैं. ऐसी महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराना महिला हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी होगी