नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के द्वारा नवपदस्थापित पांच डिग्री कॉलेजों के लिए विषयवार रिक्त पद हिंदी के लिए छह, अंग्रेजी के लिए पांच, इतिहास के लिए चार, राजनीतिक विज्ञान के लिए छह, समाजशास्त्र के लिए पांच, अर्थशास्त्र के लिए दो, भूगोल के लिए पांच, भौतिकी के लिए तीन, रसायन शास्त्र के लिए तीन, गणित के लिए दो, वनस्पति शास्त्र के लिए एक, प्राणी विज्ञान के लिए एक और वाणिज्य के लिए 12 पदों की नियुक्ति की जायेगी