दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीटीसी महिला बस चालकों को पुरस्कार देते हुए कहा कि डीटीसी बस बेड़े में अधिक से अधिक महिला बस चालकों को जोड़ने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने हाल ही में होली के दौरान एक जापानी नागरिक के साथ यौन उत्पीड़न के प्रसारित वीडियो पर अत्यधिक रोष जाहिर किया और कहा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए समाज को आगे आना चाहिए.