दरअसल, पुलिस ने गौ सेवकों के साथ रायपुर में आजाद चौक थाना इलाके के एक संदिग्ध घर में छापा मारा था। इस दौरान मोमिन पारा के घर में बड़ी मात्रा में ताजा गौ मांस मिला था। मौके से पुलिस को तराजू, मांस काटने वाली मशीन, रस्सियां जैसे कई सामान मिले थे। पुलिस ने बताया कि तीन बड़े कमरों में गौ मांस काटने का काम चल रहा था। छापे के दौरान पुलिस को खुर्शीद अली नाम के व्यक्ति की आईडी मिली थी। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

वहीं दूसरी ओर सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें। ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है।”

बता दें कि मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को देर रात सड़क जाम कर हंगामा किया था। आज भी संगठन के सदस्य एसपी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। अब सीएम ने भी सख्त चेतावनी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *