ED Summon to LuLu group of Malls Owner: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बड़े कारोबारी और लुलु ग्रुप के प्रबंध निदेशक एम. ए. यूसुफ अली (M.A. Yusuff Ali) पर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है. लाइफ मिशन घोटाला (Life Mission Scam) मामले में 16 मार्च को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए समन देकर बुलाया गया है. यूसुफ अली मूल रूप से केरल के नाट्टिका (Nattika) के रहने वाले भारतीय कारोबारी हैं. कई सालों के दौरान दुबई सहित कई अन्य देशों में बहुत बड़ा कारोबारी साम्राज्य स्थापित कर लिया है. उनकी कंपनी लुलु मॉल्स (Lulu Malls ) को यूएई में मल्टी चेन स्थापित करने के लिए जाना जाता है.