छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय अपने प्रदेश की जनता को नए साल का तोहफा देने के लिए दौरे पर निकल चुके हैं।
इसी कड़ी में गुरुवार के दिन उन्होने बस्तर जिले में करोड़ों की लागत से 228 विकास कार्यों का लोकार्पणऔर शिलान्यास किया। बस्तर की जनता को उन्होंने यह सौगात जगदलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में दी।
दरअसल, जगदलपुर के पीजी कॉलेज हॉस्टल मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बस्तर के खूबियों की चर्चा करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने 356 करोड़ 44 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत बेनिफिशियरी को एक करोड़ 56 लाख रुपए चेक और सामग्री बांटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *