प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 5 करोड़ 12 लाख 54 हजार रुपए की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पिछले दिनों भूमिपूजन किया गया।

इन निर्माण कार्यों में दो प्रमुख सड़कों का समावेश है। पहली सड़क दलदली मेन रोड खरिया मांदीभाटाखुर्द से अगरी तक 3.60 किलोमीटर लंबाई में होगा जिसकी लागत 2 करोड़ 78 लाख 61 हजार रुपए है। दूसरा खरौदा से साजाटोला तक 3.50 किलोमीटर लंबाई में होगा, जिसकी लागत 2 करोड़ 3 लाख 93 हजार रुपए निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *