कर्नाटक में आईपीएस (IPS) अफसर डी रूपा मौदगिल और आईएएस (IAS) अधिकारी रोहिणी सिंधुरी का बिना किसी पोस्ट के दिए तबादला कर दिया गया. दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद निजी तस्वीरें शेयर करने को लेकर विवाद सोशल मीडिया पर लड़ाई के रूप में बदल गया था. पहले IPS रूपा ने आरोप लगाया कि IAS रोहिणी सिंधुरी ने कुछ पुरुष IAS अफसरों को अपनी निजी तस्वीरें शेयर की थीं. रूपा का आरोप है कि सेवा के नियमों के मुताबिक इस तरह की फोटो शेयर करना अपराध है. आइए जानते हैं कि कौन हैं IPS रूपा मौदगिल और IAS रोहिणी सिंधुरी.