Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की फेमस हेमलता मनहर जिनको ड्रोन दीदी के नाम से भी जाना जाता है, उन्हें राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण पत्र भेजा गया है. आमंत्रण पत्र है बेहद खास जो भी इसे देख रहा तारीफ करते नहीं थक रहा है. तो, चलिए जानते है कौन है ड्रोन दीदी और उन्हें मिले आमंत्रण पत्र के बारे में.

छत्तीसगढ़ की फेमस हेमलता मनहर जिनको ड्रोन दीदी के नाम से भी जाना जाता है उन्हें अपने क्षेत्र में किए प्रशंसनीय और प्रभावशाली कार्य के लिए राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण पत्र भेजा गया है. आपको बता दें कि ड्रोन दीदी को 26 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा.

आमंत्रण पत्र देखकर हर कोई खुश है. आसपास के लोगों का कहना है कि हेमलता ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गांव सहित छत्तीसगढ़ का भी नाम रौशन किया है. आमंत्रण पत्र भी लोगों का ध्यान अपने ऊपर खिंच रहा क्योंकि इसकी बनावट कुछ खास है. आमंत्रण पत्र भारत के एक भाग में बसे राज्यों की संस्कृति को बखूबी ढंग से दर्शाता है.

बताया जा रहा कि  छत्तीसगढ़ में चार लोगों को यह आमंत्रण कार्ड मिला है जिसमें से पोड़ी गांव की रहने वाली हेमलता मनहर भी शामिल हैं. हेमलता को कार्ड मिलते ही लोगों में खुशी की लहर झा गई. सभी लोग उन्हें बधाई देने भी पहुंच रहें हैं.

आमंत्रण कार्ड की खास बात यह है कि, यह आमंत्रण बांस से बनी बॉक्स में दिया गया है. इसमें दक्षिण भारत की पारंपरिक आर्ट को दर्शाया गया है.  बॉक्स को आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध कलमकारी चित्रकला के माध्यम से सजाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *