जिला कलेक्टर विनय लंगेह ने पढ़ाया मानवता का पाठ। मनुष्य चाहे कितने बड़े वोहदे में क्यों ना हो पर उसे अपने अंदर के इंसानियत को बनाए रखनी चाहिए। ऐसा ही कारनामा आज महासमुंद कलेक्टर का देखने मिला। जब कलेक्टर विनय कुमार लंगेह घंटों पेड़ की छांव में दिव्यांग बच्चों के साथ बातचीत करते रहे।

हम आपको बता दें कि आज दोपहर 12 बजे के तेंदुकोना दिव्यांग बच्चों को भेड़ बकरियों की तरह पिकअप वाहन और इको वाहन में बच्चों को भर कर एक निजी संस्था फॉर्चून फाऊंडेशन द्वारा बच्चों का चेकअप कराने ले जाया जा रहा था। इसी वक्त महासमुंद के कलेक्टर विनय लंगेह रास्ते से गुजर रहे थे। तपती धूप में दिव्यांग बच्चों को पिकअप वाहन में देखकर कलेक्टर ने वाहन को रुकवाकर पूछताछ की तो पता चला कि फॉर्चून फाऊंडेशन द्वारा तेंदुकोना में दीवान मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के कैंप बच्चों को चेकअप कराने ले जाया जा रहा है। बच्चों की स्थिति देख कर कलेक्टर नाराज हुए हुए और फॉर्च्यूनर फाउंडेशन के संचालय निरंजन साहू को जमकर फटकार लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *