ब्रेकिंग न्यूज़
वसुंधरा परियोजना: छत्तीसगढ़ में राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक: नवा रायपुर में स्थानीय निकाय चुनावों को तकनीक-सक्षम बनाने पर मंथन राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की श्रमिक हित में तीन बड़ी घोषणाएं ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन: मुख्य सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल सेवाओं को मिल रही मजबूती सेवा संकल्प अभियान: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने GPM के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जानी हितग्राहियों की सफलता की कहानियां
Vishnu Deo Sai tribute

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 6 दिसंबर को पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहब एक बहुआयामी प्रतिभा, विलक्षण बुद्धिमत्ता और अडिग संकल्प के धनी महानायक थे, जिन्होंने भारत की लोकतांत्रिक संरचना को नवीन दिशा दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी होने के साथ ही सामाजिक न्याय, समानता, मानवाधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर प्रवक्ता भी थे। उन्होंने जीवनभर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, छुआछूत एवं भेदभाव के उन्मूलन, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अथक संघर्ष किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबासाहब का विचार, उनका चिंतन और उनकी दूरदृष्टि आज भी राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया में मार्गदर्शक प्रकाश की तरह हमें प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वे बाबा साहब के आदर्शों और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एक संवेदनशील, समतामूलक, प्रगतिशील और न्याय-सम्मत समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *