2.5 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण पूरा, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच होगी आसान रायपुर, जशपुर जिले के सीमावर्ती गांवों में आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में सिकरिमा-विदुरपुर सड़क का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 89.53 लाख रुपये की लागत से 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क का डामरीकरण किया गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बाजार तक पहुंच आसान होगी।

ओडिशा सीमा से लगे गांवों का संपर्क मजबूत

सिकरिमा-विदुरपुर मार्ग ओडिशा सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है। लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को खासकर बरसात के दिनों में परेशानी होती थी। सड़क सुधार के बाद विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और मरीजों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क से किसान अपनी उपज बाजार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। साथ ही ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों और आवश्यक सेवाओं के लिए आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीण विकास को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के दूरस्थ और सीमावर्ती इलाकों में सड़क संपर्क मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। सिकरिमा-विदुरपुर सड़क का जीर्णोद्धार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क सुविधा बेहतर होने से ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *