रायपुर : सक्ती जिले के ग्राम जेठा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पौधरोपण किया। कॉलेज ग्राउंड में हुए इस कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने पौधे लगाकर लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

शिवराज सिंह चौहान ने कदम का पौधा, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बादाम का पौधा लगाया। इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी पौधों की देखभाल और शहर-गांवों में हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

मां के सम्मान से जुड़ा है अभियान

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उद्देश्य मातृ सम्मान को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना है। इसके तहत लोगों को अपनी मां के नाम पर पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का संदेश सिर्फ पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक संरक्षित करने पर भी जोर है।

पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी पर जोर

अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण को सरकारी प्रयासों से आगे बढ़ाकर जनभागीदारी का रूप देने की कोशिश की जा रही है। अधिक पौधरोपण और उनकी देखभाल से हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करने का संदेश दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े सहित संभाग और जिला स्तर के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *