Self-help groups Chhattisgarh

रजत जयंती के अवसर पर विगत दिवस कलस्टर संगठन एवं ग्राम संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पीड़ी गांव, घोलेंगे, लोदाम, बोकी एवं जशपुर कलस्टर की स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आजीविका आधारित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई।

जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु उन्हें स्वरोजगार, उद्यमिता एवं समूह-आधारित आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

महिलाओं को विभिन्न आजीविका विकल्पों जैसे कृषि आधारित उद्योग, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *