छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने 2024-25 सत्र के लिए डी.एल.एड., बी.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम चरण की तिथियां घोषित कर दी हैं. अंतिम चरण में पंजीयन एवं ऑनलाइऩ विकल्प फार्म भरने की प्रक्रिया 7 से 10 दिसम्बर तक होगी. जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरणों में प्रवेश नहीं लिया है, वे निःशुल्क पंजीयन कर सकते हैं, जबकि नए पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. अभ्यर्थी 7 दिसम्बर 2024 से 12 दिसम्बर 2024 तक सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी महाविद्यालय/संस्था के लिए ऑनलाइन विकल्प दर्ज कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *