ब्रेकिंग न्यूज़
वसुंधरा परियोजना: छत्तीसगढ़ में राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक: नवा रायपुर में स्थानीय निकाय चुनावों को तकनीक-सक्षम बनाने पर मंथन राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की श्रमिक हित में तीन बड़ी घोषणाएं ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन: मुख्य सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल सेवाओं को मिल रही मजबूती सेवा संकल्प अभियान: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने GPM के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जानी हितग्राहियों की सफलता की कहानियां
Sarguja Irrigation Project

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सरगुजा जिले के विकासखण्ड-मैनपाट की सरईकेरचा व्यपवर्तन योजना के नहर की जीर्णोंद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 95 लाख 91 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर रूपांकित सिंचाई क्षमता 414 हेक्टेयर के विरूद्ध 253 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। इसी तरह से विकासखण्ड-अंबिकापुर की बरकेला जलाशय योजना के बांध एवं नहर के नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 98 लाख 67 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्य के पूर्ण होने पर रूपांकित सिंचाई क्षमता 251 हेक्टेयर के विरूद्ध 102 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *