राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार सुबह जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल रमेन डेका भी मौजूद हैं। मंदिर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा राष्ट्रपति के साथ पूजा-अर्चना की।
इससे पहले स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी से मुलाकात की। डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पुष्पगुच्छ भेंट कर छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती पर स्वागत किया।
डॉ. रमन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ अपना 25 वां वर्ष पूरा करने जा रहा है। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान स्पीकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को प्रदेश के विधानसभा प्रांगण और आदिवासी संस्कृति से रचे-बसे बस्तर में मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *