नए भवन से कामकाज शुरू, गरियाबंद से कार्यालय स्थानांतरित रायपुर, गरियाबंद जिले के देवभोग में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) कार्यालय का संचालन शुरू हो गया है। नए भवन का निर्माण पूरा होने के बाद कार्यालय को गरियाबंद से देवभोग स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग से जुड़े कार्यों के संचालन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। अब तक देवभोग अनुविभाग का कार्यालय भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण गरियाबंद से संचालित किया जा रहा था। नए भवन के तैयार होने के बाद 15 अक्टूबर से देवभोग में ही कामकाज शुरू कर दिया गया है।

पांच दिनों में शुरू हुआ कार्यालय का संचालन

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने 10 अक्टूबर को गरियाबंद में निरीक्षण के दौरान देवभोग में नवनिर्मित एसडीओ कार्यालय का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। विभाग ने इन निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच दिनों के भीतर नए भवन से कार्यालय का संचालन प्रारंभ कर दिया। कार्यालय के देवभोग में शुरू होने से विभागीय कार्यों के संचालन में स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग से संबंधित कामकाज के लिए गरियाबंद पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *