अक्षय तृतीय से पहले सोमवार को इंदौर के सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें कम हुईं। सोने की कीमत 700 रुपए घटकर 96800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई, जबकि चांदी 300 रुपए की गिरावट के बाद 97800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

इस कारण सोने में निवेश की मांग घटी

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कमी के संकेतों के चलते सोने में सुरक्षित निवेश की मांग कम हुई है। इसके साथ ही मुनाफा वसूलने के लिए बिकवाली भी हुई। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में कॉमेक्स पर सोने का वायदा 29 डॉलर गिरकर 3288 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। चांदी का वायदा 43 सेंट घटकर 32.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

चीन ने कुछ अमेरिकी सामानों पर 125 प्रतिशत का टैरिफ कम कर दिया है। ट्रम्प प्रशासन ने भी चीन के साथ व्यापार तनाव को कम करने की कोशिश की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ टैरिफ पर चर्चा की है।

इंदौर में सोने-चांदी के रेट

इंदौर में 22 कैरेट सोने की कीमत 89800 रुपए प्रति दस ग्राम रही। वहीं, सोना आरटीजीएस 97500 रुपए पर बिक रहा है। चांदी की कीमत आरटीजीएस और टंच के लिए 97900 रुपए प्रति किलो है। चांदी का सिक्का 1100 रुपए प्रति नग के हिसाब से बिका। उज्जैन में सोने के केडबरी की कीमत 96900 और सोना रवा 96800 रुपए प्रति दस ग्राम रही। चांदी पाट 98000 और चांदी टंच 97900 रुपए प्रति किलो रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *