रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज से लेकर संसद तक आवाज उठाई। महिलाओं और समाज के उत्थान के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने बताया कि समाज एवं महिलाओं के उत्थान में उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा मिनीमाता के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सेवाभावी व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *