रायपुर : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने हालात के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है। मोनिका 22 अगस्त से नेपाल प्रवास पर थीं। आपदा के बाद से उनका परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल गए प्रदेश के नागरिकों की जानकारी जुटाने और उनकी सुरक्षा की स्थिति पर नजर रखने के लिए संबंधित एजेंसियों से समन्वय शुरू किया है।

मोनिका यादव से टूटा संपर्क

प्रशासन के अनुसार रायपुर के महादेव घाट, थाना डी.डी. नगर निवासी मोनिका यादव नेपाल में बाढ़ के बाद से लापता हैं। परिजनों का उनसे संपर्क टूट गया है। राज्य सरकार संबंधित अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर उनकी तलाश और सुरक्षित वापसी के प्रयास कर रही है।

सरकार ने जारी की हेल्पलाइन

छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल में मौजूद प्रदेश के नागरिकों और उनके परिजनों से किसी भी तरह की जानकारी प्रशासन के साथ साझा करने की अपील की है। प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

टोल फ्री हेल्पलाइन: 1070
कंट्रोल रूम: 0771-2223471

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि नेपाल में प्रभावित छत्तीसगढ़ के नागरिकों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *