Minor irrigation scheme Chhattisgarh

राज्य शासन द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड नरहरपुर अंतर्गत टुरी व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य के मरम्मत हेतु 1411.83 लाख (रूपये चौदह करोड़ ग्यारह लाख तिरासी हजार) की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के माध्यम से लगभग 810 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। परियोजना का व्यय नाबार्ड पोषित लघु सिंचाई योजना अंतर्गत वहन किया जाएगा।

राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत लागत एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करना तथा ड्रॉइंग एवं डिज़ाइन का अनुमोदन कराना अनिवार्य होगा। निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक रखते हुए कम से कम 75 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध होने पर ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्धारित बजट सीमा से अधिक व्यय न हो तथा कार्य निष्पादन में मितव्ययिता बरती जाए।

निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्य को अनुबंधानुसार समय-सीमा में पूर्ण करना अनिवार्य होगा तथा अनावश्यक समय-वृद्धि की अनुमति नहीं दी जाएगी। परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं में सुधार होगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *