4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
Minister Lakhan Lal Dewangan

छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 31 मई 2026 को कोरबा मे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री देवांगन प्रातः 10.05 बजे कोरबा के वार्ड क्रमांक-18 में सड़क डामरीकरण हेतु 90 लाख रूपए की राशि के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3.45 बजे अपने कोरबा स्थित निज निवास चारपारा कोहड़िया से रवाना होकर वे दोपहर अपरान्ह 4 बजे नीम चौक खरमोरा पहुंचेंगे एवं कोसाबाड़ी अंतर्गत 2 करोड़ 95 लाख 50 हजार रुपए की लागत राशि के 7 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।  इस मौके पर महापौर श्रीमती संजु देवी राजपूत भी विशेष रुप से मौजूद रहेंगी.

उद्योग मंत्री श्री देवांगन जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें वार्ड क्रमांक-35 अंतर्गत गोकुल नगर गौठान हेतु बाउंड्रीवाल, शेड, अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण हेतु 35 लाख 80 हजार रूपए, खरमोरा स्थित सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक-36 अंतर्गत डिंगापुर जंगल खटाल में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक-36 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण हेतु 40 लाख रूपए, उक्त वार्ड में ही स्वास्थ्य विभाग कॉलोनी में नाली निर्माण तथा जिला चिकित्सालय मुख्य मार्ग तक नाला निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 94 लाख 70 हजार रूपए शामिल है।

मंत्री श्री देवांगन इसके पश्चात शाम 5 बजे पोड़ीबहार कोरबा पहुंचेंगे एवं कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत 2 करोड़ 76 लाख 21 हजार रूपए की राशि के 5 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। श्री देवांगन उक्त जोन अंतर्गत जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें वार्ड क्रमांक-20 अंतर्गत पथर्रीपारा से सामुदायिक भवन एवं गणेश चौक तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण हेतु 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक-31 अंतर्गत नवीन स्टॉल से बद्रसान गली, काली मंदिर गली से दर्शन घर, कबीर आश्रम से संजय नगर तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 97 लाख 8 हजार रूपए, उक्त वार्ड अंतर्गत दुर्गा पंडाल से ब्लू बर्ड स्कूल होते हुए उच्च जलागार, डॉ. अरोरा गली, सिसोदिया घर से बंछोर गली में सड़क डामरीकरण कार्य हेतु 94 लाख 49 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक-31 अंतर्गत काली मंदिर से आरपी नगर शिवाजी नगर मोड़ तक सीसी रोड के निर्माण कार्य हेतु 49 लाख 64 हजार रूपए तथा वार्ड क्रमांक-32 अंतर्गत नर्सिंग कॉलेज के सामने से केशव दास के घर तक सीसी रोड निर्माण हेतु 15 लाख रूपए शामिल है।

मंत्री श्री देवांगन इसके पश्चात शाम 6 बजे कोरबा के न्यू नेहरू नगर भैंसखटाल ढ़ोढ़ीपारा वार्ड क्रमांक-17 पहुचेंगे एवं यहां वे हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद, वे वापस अपने कोरबा स्थित निज निवास  चारपारा कोहड़िया लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *