4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण : राज्यपाल रमेन डेका वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप हो सभी गतिविधियों का संचालन : मुख्यमंत्री साय महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला स्थायी मंच, बैठकों और आजीविका गतिविधियों को मिली नई गति मैनपाट महोत्सव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ₹523 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मैनपाट पर्यटन के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा पीएम मोदी से मिले सीएम साय: बदलते बस्तर का रखा रोडमैप, ₹10,500 करोड़ के यूरिया प्लांट सहित कई परियोजनाओं पर मांगा सहयोग

रायपुर,  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित गजमार पहाड़ी के पीछे बने प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता महालक्ष्मी की महाआरती में शामिल होकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर माँ महालक्ष्मी सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।

मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर  जीवर्धन चौहान, सभापति  डिग्रीलाल साहू,  अरुणधर दीवान,  विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

 

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *