रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त राज्यपाल अपने अनुभव और मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में विकास, सुशासन और जनकल्याण को नई दिशा देंगे।

मुख्यमंत्री साय ने केरल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त ओम प्रकाश माथुर, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम, कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव, उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन तथा सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त राज्यपालों का सार्वजनिक जीवन का अनुभव और कुशल मार्गदर्शन संबंधित राज्यों की विकास यात्रा को गति देने में सहायक होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में सुशासन, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को और मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों के सफल, यशस्वी एवं गरिमामय कार्यकाल की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *