मुख्यमंत्री ने कहा- दीपावली प्रेम, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व, लोकसंस्कृति हमारी गौरवशाली पहचान रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली का पर्व जीवन में प्रेम, उत्साह, सद्भाव और नई आशाओं का संचार करता है। यह त्योहार आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ सभी को मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। समारोह में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मुख्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लोकसंस्कृति हमारी गौरवशाली पहचान है। यहां के तीज-त्योहार और पारंपरिक आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी सहेजने का काम करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *