रायपुर : महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत की खबर से प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। घायलों के इलाज और परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *