प्रदेश में जोर शोर से धान खरीदी चल रही है। अब तक 3 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है। प्रति क्विंटल 3100 रुपए के समर्थन मूल्य पर सरकार धान खरीद रही है। किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 502.53 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है। धान खरीदी के लिए राज्य सरकार ने 2739 उपार्जन केंद्र बनाए हैं। इस साल 27.68 लाख किसानों ने अपना पंजीयन कराया। 1.42 लाख नए किसान शामिल हैं। इस साल सरकार ने 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *