4078145881738806504
14271021545470334915
Breaking

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए 5.68 लाख परीक्षार्थियों का आज इंतेजार खत्म हो गया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी माशिमं (CGBSE) ने आज परिणाम जारी कर दिया है. 10वीं बोर्ड में इशिका बाला (Ishika Bala) और नमन कुमार (Naman Kumar) ने टॉप किया है. वहीं 12वीं बोर्ड में अखिल सेन टॉपर (Akhil Sen) बने हैं.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी माशिमं (CGBSE) द्वारा आज  7 मई, 2025 को बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव किए हैं.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी माशिमं द्वारा 10वीं कक्षा की परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च तक और 12वीं कक्षा की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में लगभग 5.68 लाख स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे. वहीं परीक्षा के लिए 2500 के अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. mpcg.ndtv.in के इस क्यूआर कोड के जरिए अपने फोन पर स्कैन कर रिजल्ट देख सकते हैं, ताकि आप वेबसाइट से होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं. बता दें कि स्टूडेंट्स को इस क्यू और कोड को अपने फोन से स्कैन करना होगा. फिर मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर आदि दर्ज करनी होगी. ऐसा करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

ये हैं कक्षा-12 टॉप 5 टॉपर्स (Chhattisgarh Class 12th Toppers)

 

  1. अखिल सेन- 491 (98.90%)- कांकेर
  2. श्रुति मेंगतानी- 487 (97.40%)- मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर
  3. वैशाली साहू- 486 (97.20%)- बेमतेरा
  4. हिमेश कुमार यादव- 485 (97%) और लुभी साहू- 485 (97%)- बलौदा बाजार
  5. निशा एक्का- 484 (96.80%) जशपुर
  6. कृतिका यादव- 483 (96.60%)
  7. पल्लवी वर्मा, धनेश्वरी यादव, रूचिका साहू- 482 (96.40%)
  8. तरंग अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल-  481(96.20%)
  9. कृति यादव, कृष्णा कुमार पंजवनी, रुचि कल्याणी- 480 (96%)

रैंक 1- इशिका बाला, नमन कुमार खूंटिया- 99.17%

रैंक 2- लिव्यांश देवंगन- 99%

रैंक 3- रिया केवट, तिपेश प्रसाद यादव, हेमलता पटेल – 98.83%

रैंक 4- अविनाश कुमार साहू,प्रवीण प्रजापति,  जयेंद्र जायसवाल, जीवन समदर- 98.67%

रैंक 5- कालिंदी पटेल, मेधा चंद्रा, जतिन कुमार नरेति, युवराज- 98.50%

रैंक 6-कंचन बाला, प्रिंसी चंद्रकार, सौरभ, वैष्णवी देवंगन,आरती भोज, नमन कुमार ठाकुर, कोमल यादव, पायल, धीमन वर्मन, साई संजना,देवड गौड़े, प्रियंका मुचाकी- 98.33%

रैंक 7- भावना साहू, रिया देवंगन, सिया साहू, सिरमन कश्यप, पूर्णिमा, आयुष कुमारी, अनुष्का सिंह- 98.17%

रैंक 8- योगांत देशमुख, भावना सोनकार, साक्षी अग्रवाल, केतन साहू, खुशबु सेन, पूर्वी साहू, अंशु पटेल, नयन मंडल, स्तुति पांडे, अंकित कुमार यादव, हर्षिता सिंह, जितेंद्र, पूजा चौहान, संजना- 98%

रैंक 9- ध्रुव साहू, समीर साहू, नूतन वर्मा, बिट्टू कुशवाहा, मौली चंद्रकार, महक, योगिता वर्मा, वर्षा प्रियदर्शनी परिदा, उत्कर्ष केशवानी, अदिति देवंगन, उपेंद्र साहू, डिंपल, आस्था केशवानी, गगन सिंह, रौनित चौहान, राम शीला, करनी टोप्पो, रितु, भूमिका रजवाड़े- 97.84%

रैंक 10- भूमिका साहू, हिरामणी वर्मा,राम सोनी, अंजलि साहू, नेहा चक्रधारी, आदित्या प्रताप सिंह, राधिका, भाविक द्विवेदी, निखिल कुमार, गीतिका वर्मा, शुभम देवंगन, संदेश करंगा, वंदना सिंह- 97.67

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *