ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए तक, 30 नवंबर तक करें आवेदन चक्रवात से फसल नुकसान पर किसानों को राहत देगी सरकार, CM साय ने कलेक्टरों को दिए सर्वे के निर्देश योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार; फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर प्रवेश का मौका, 22 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार तीन लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र खिलाड़ियों से 30 नवंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए यात्रा खर्च और उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरण खरीदने में आर्थिक मदद मिलेगी। सहायता राशि वास्तविक खर्च या अधिकतम तीन लाख रुपए, दोनों में से जो कम होगी, उसके आधार पर स्वीकृत की जाएगी। खेल उपकरणों के लिए खिलाड़ी की ओर से मांगी गई राशि या उपकरण के बाजार मूल्य में से कम राशि मान्य होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना अनिवार्य है। एक खिलाड़ी को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार सहायता मिलेगी। इसके लिए प्रतियोगिता का चयन पत्र, भागीदारी प्रमाण पत्र, यात्रा टिकट और खेल उपकरणों का अभिप्रमाणित कोटेशन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज: खिलाड़ियों को मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक या रद्द चेक, पासपोर्ट साइज फोटो, चयन पत्र, यात्रा टिकट और खेल उपकरणों के कोटेशन सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके अलावा प्रभारी मंत्री की अनुशंसा या अनुमोदन की प्रति भी संलग्न करना अनिवार्य है। अधूरे आवेदन या जरूरी दस्तावेजों के अभाव में आवेदन निरस्त किया जा सकता है। कहां और कैसे करें आवेदन: इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, खेल भवन, जीई रोड, रायपुर-492001 के पते पर भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित है। आवेदन प्रारूप और विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए 0771-2262177 और 0771-2262178 पर संपर्क किया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *