रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने संत रविदास सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। यह राज्य स्तरीय सम्मान सामाजिक समानता तथा साहित्य और काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय के अनुसार, इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में अपनी प्रविष्टियां 26 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
ऑफलाइन आवेदन संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, द्वितीय तल, व्यावसायिक परिसर, सेक्टर-27, अटल नगर, नवा रायपुर में जमा किए जा सकते हैं। सम्मान से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रारूप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgculture.in पर उपलब्ध है।