आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं को संजोकर रखा जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उक्त बातें शासकीय हाई स्कूल मैदान खुड़िया में में जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती समारोह में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही।

 

उन्होंने आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं और बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके संघर्षों को स्मृतियों में संजोने जिले में किए जा रहे प्रयास को बताया। उन्होंने पर 80 से अधिक जनजातीय समाज प्रमुखों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने खुड़िया क्षेत्र में 18 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा खुड़िया में 538 आवास स्वीकृत हुआ है। कार्यक्रम को लेकर मुंगेली जिले के कलेक्टर राहुल देव के नेतृत्व में तमाम विभागों के स्टाल लगाए गए जिसका डिप्टी सीएम साव ने निरीक्षण भी किया। इस दौरान दर्जन भर से अधिक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को चेक सहित किट का वितरण भी डिप्टी सीएम के हाथों वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *