रायपुर, छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुगम बनाने के लिए राज्य शासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। पात्र किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खसरा मैपिंग और फसल संबंधी विसंगतियों को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में खाद्य एवं राजस्व विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को संयुक्त रूप से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शासन के निर्देशानुसार, फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज होने के बावजूद मंडल में प्रदर्शित नहीं हो रहे खसरों की मैपिंग कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित सहकारी समितियों को विशेष विकल्प उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टरों को ऐसे सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खसरा मैपिंग की प्रक्रिया 15 जनवरी 2027 तक पूरी की जाएगी। खेतों में पहुंचकर होगा फसल का भौतिक सत्यापन डिजिटल फसल सर्वेक्षण में अन्य फसल दर्ज होने के बावजूद धान की खेती का दावा करने वाले किसानों के खेतों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके अलावा सर्वेक्षण और सत्यापन से छूट गए खसरों की भी संबंधित तहसीलदारों के माध्यम से जांच होगी। इस दौरान राजस्व अभिलेखों का मिलान कर खेत में बोई गई वास्तविक फसल और उसके रकबे का परीक्षण किया जाएगा। सत्यापन के लिए मौका पंचनामा और स्थल के फोटोग्राफ भी तैयार किए जाएंगे। 30 नवंबर तक देनी होगी अद्यतन जानकारी राज्य शासन ने भौतिक सत्यापन के बाद सही और अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार कर सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदित कराने के निर्देश दिए हैं। फसल प्रविष्टि और संशोधन की आगे की कार्रवाई के लिए यह जानकारी 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध करानी अनिवार्य होगी। शासन की इस पहल से खसरा और फसल संबंधी तकनीकी एवं अभिलेखीय त्रुटियों को दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही वास्तविक धान उत्पादक पात्र किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में सुविधा होगी और प्रदेश की धान खरीदी व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बन सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *